1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस मीका सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर किया ट्वीट,कहा- शांति बनाके रखो। बुरे शब्द इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है..

एक्ट्रेस मीका सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर किया ट्वीट,कहा- शांति बनाके रखो। बुरे शब्द इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस मीका सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर किया ट्वीट,कहा- शांति बनाके रखो। बुरे शब्द इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है..

कंगना रनौत पर तीखा वार करने के बाद पंजाबी सिंगर मीका सिंह ने किसानों के लिए एक सोशल मीडिया पर एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भटकाव और बहकावे में आए आंदोलन को जारी रखें। मीका सिंह ने ट्वीट कर किसानों के संदेश दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

मीका सिंह ने एक ट्वीट किया, ‘मैं एक बार फिर से अपने किसान भाईयों से आग्रह करता हूं… शांति बनाके रखो। बुरे शब्द इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। किसी की भी निंदा न करें। कुछ लोग बेवजह की समस्याएं पैदा कर रहे हैं ताकि इस आंदोलन से गलत संदेश जाए। इसलिए आप लोग विनम्रता से और रिलैक्स के साथ मूवमेंट को आगे बढ़ाएं।

इससे पहले कंगना पर निशाना साधते हुए मीका सिंह ने किसान प्रदर्शनकारियों से कहा था कि कंगना पागल हो गई हैं और गलत मंशा से आंदोलन पर टिप्पणियां कर रही हैं। मीका सिंह ने लिखा था, ‘मैं अपने सभी पंजाबी भाईयों से आग्रह करता हूं कि शांति बनाए रखें।

कंगना पर फोकस न करें। मेरा उनके साथ कोई निजी मामला नहीं है। कंगना ने गलती की थी और उन्हें प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्होंने ट्वीट तो डिलीट कर दिया, लेकिन माफी नहीं मांगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...