देश की शान मानुषी छिल्लर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां एक्ट्रेस-मॉडल ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

हालांकि ऐसा लगता है कि वह जल्दबाजी के कारण अपने टॉप से टैग हटाना भूल गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मानुषी की चूक को फैन्स ने पकड़ लिया। वीडियो में मानुषी एयरपोर्ट पर एंट्री गेट की ओर बढ़ती हैं, इस दौरान उनके टॉप पर लगा टैग दिखाई पड़ रहा है।
इस वीडियो में मानुषी खुद कहती हैं कि वो फ्लाइट के लिए बहुत लेट हो चुकी हैं। इस वजह से वो तस्वीरों के लिए खड़ी नहीं हो सकती। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने उन्हें रुकने के लिए भी नहीं कहा। वीडियो में उनकी तेजी ही बता रही थी कि वो कितनी लेट हो चुकी हैं। मानुषी ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
एक्ट्रेस ओपन हेयर और मास्क में दमदार अंदाज में नजर आईं. जहां मानुषी का नो मेकअप लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है, वहीं उनके टॉप पर लगा टैग भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। जहां यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि ” अरे मेम टैग तो हटा लिया होता इतनी भी क्या जल्दी” वहीं कुछ लोगों ने इसका मजाक बनाने के अलवा एक्ट्रेस के साथ हमदर्दी भी जताई है।