1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ‘हैरी पॉटर’ की तरह शक्ल बनाती आई नजर, इंटरनेट पर बटोरी काफी सुर्खियां

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ‘हैरी पॉटर’ की तरह शक्ल बनाती आई नजर, इंटरनेट पर बटोरी काफी सुर्खियां

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ‘हैरी पॉटर’ की तरह शक्ल बनाती आई नजर, इंटरनेट पर बटोरी काफी सुर्खियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अकसर अपनी और फैमिली की फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक क्यूट सी फोटो शेयर की है जो इन दिनों इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

इस वायरल हो रही फोटो में माधुरी ‘हैरी पॉटर’ की तरह शक्ल बनाती हुई नजर आ रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस फोटो में हैरी पॉटर को पूरी तरह से कॉपी करते हुए उसी की तरह राउंड शेप  का ग्लास भी पहना हुआ है और कैमरा के तरफ देखकर क्यूट सा एक्सप्रेशन दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा- बैक टू बैक हैरी हैरी पॉटर की पूरी फिल्मों को देखने के बाद कुछ ऐसा असर हुआ है।

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में पति राम नेने के साथ अपना 21 वां मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। माधुरी अकसर पति और दोनों बेटों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करती रहती हैं। माधुरी और राम नेने के दो बेटे हैं आरिन और रयान. माधुरी अपनी फैमिली के साथ किचन गार्डन तो कभी एक्सरसाइज करते हुए वीडियो शेयर करती हैं।

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने बेटे आरिन के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह शीरन के परफेक्ट फॉर द आई फॉर इंडिया के वर्चुअल कॉन्सर्ट में खूबसूरत तरीके से गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...