बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा इन दिनों टीवी की दुनिया में छाई हुई हैं। अपनी एक्टिंग से मदालसा शर्मा लोगों का खूब दिल जीत रही है। इन दिनों वह अनुपमा सीरियल में काव्या का किरदार अदा कर रही हैं, जिसे दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। काम से इतर मदालसा शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
हाल ही में मदालसा शर्मा का एक वीडियो फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह अपने को-स्टार सुधांशू पांडे के साथ पिलो फाइट करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में मदालसा शर्मा का अंदाज काफी क्यूट लग रहा है।

मदालसा शर्मा ने वीडियो को इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 24 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही लोग मदालसा शर्मा की तारीफें करते भी नहीं थक रहे हैं।
मदालसा शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “जब काव्या और वनराज एक ही घर में साथ रहना शुरू करेंगे, तो यह काफी मजेदार सफर होगा। जुड़े रहें और देखते रहें, अनुपमा.” बता दें कि मदालसा शर्मा अकसर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती हुई नजर आती हैं। इससे पहले उन्होंने ब्लैक गाउन में एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें उनका लुक कमाल का लग रहा था।
मदालसा शर्मा इन दिनों स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘अनुपमा’ में मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दे रही हैं. सीरियल अनुपमा में वह ‘काव्या’ का किरदार अदा करती हुई नजर आ रही हैं। विलेन के रूप में भी मदालसा शर्मा लोगों का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।