1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कृति सेनन हुई कोरोना संक्रमित, अपकमिंग फिल्म की चड़ीगढ़ में कर रही थी शूटिंग

एक्ट्रेस कृति सेनन हुई कोरोना संक्रमित, अपकमिंग फिल्म की चड़ीगढ़ में कर रही थी शूटिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कृति सेनन हुई कोरोना संक्रमित, अपकमिंग फिल्म की चड़ीगढ़ में कर रही थी शूटिंग

वरुण धवन और नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब एक्ट्रेस कृति सेनन के कोरोना संक्रमित होने की खबर है। कृति अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर राजकुमार राव संग चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थीं। फिलहाल, इस मामले में कृति ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बीते कुछ दिनों से कृति सेनन अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रही थीं। एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कृति ने बताया था कि उनकी फिल्म का रैपअप हो गया है और वह घर लौट रही हैं। सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कृति सेनन के कोरोना संक्रमित होने की बात कही है।

इसके पहले एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस नीतू कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ‘जुग जुग जियो’ शूटिंग को दिसंबर तक के लिए रोक दिया गया है। खबरों की मानें तो यह सभी स्टार्स चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने एयर एंबुलेंस के जरिए नीतू कपूर को मुंबई वापस बुलाया है।

इसके अलावा टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस तनाज ईरानी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ‘मैं आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं प्रार्थना कर रही कि मैंने किसी को संक्रमित नहीं किया हो।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...