1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कृति सेनन ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, इंस्टा पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी

एक्ट्रेस कृति सेनन ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, इंस्टा पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कृति सेनन ने कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, इंस्टा पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी

पूरे विश्व में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। भारत में अब तक 97 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। आम हो या खास कोरोना की चपेट में सभी आ रहे हैं। बॉलीवुड भी कोरोना संक्रमण से नहीं बच पाया है।

वही, एक्ट्रेस कृति सेनन के हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरें सामने आई थीं। अब एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी फैन्स के साथ शेयर किया है।

कृति ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- ‘मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं। यहां बिल्कुल परेशान होने की बात नहीं है। मैं एकदम अच्छा महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को डॉक्टर और बीएमसी की सलाह पर क्वारंटाइन कर लिया है।

मैं जल्द ही ठीक होने के बाद काम पर वापसी करुंगी। तब तक के लिए मैं आप सभी की विशेज को पढ़ रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि यह काम भी कर रही हैं। आप सभी लोग सुरक्षित रहें, महामारी अभी तक गई नहीं है।’

कृति की इस पोस्ट पर उनके इंडस्ट्री फ्रेंड्स से लेकर फैन्स तक जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने कमेंट बॉक्स में लिखा- ‘गेट वेल सून।’ सोफी चौधरी लिखती हैं- ‘जल्दी से ठीक हो जाओ प्यार।

‘ फिल्ममेकर एकता कपूर ने भी कमेंट कर कृति के जल्द ठीक होने की बात कही है। कृति की इस पोस्ट पर मिनटों में ही लाखों की संख्या में लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल गए हैं।

कोविड-19 वायरस से एक्टर वरुण धवन और नीतू कपूर भी संक्रमित हुए थे। दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। यह दोनों सितारे फिल्म जुग-जुग जियो की शूटिंग कर रहे थे। दोनों एक्टर्स के कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी। इस फिल्म की शूटिंग में अनिल कपूर और कियारा आडवाणी भी थे।

इन दोनों का कोरोना टेक्ट किया गया था लेकिन यह दोनों कोरोना से संक्रमित नहीं पाए गए थे। इसस पहले बच्चन परिवार भी कोरोना की चपेट में आ चुका है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...