1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कियारा आडवाणी क्यों भड़की पत्रकार, कही ये बात, पढ़ें

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी क्यों भड़की पत्रकार, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी क्यों भड़की पत्रकार, कही ये बात, पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस वक्त अपने करियर के बेस्ट फेस को एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने साल 2014 में आई कॉमेडी फिल्म ‘फगली’ से अपने करियर की शुरुआत की है, लेकिन अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरती से फैंस का दिल जीता। इन दिनों वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘इंदू की जवानी’ को एन्जॉय कर रही है। फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज हुई। फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिला लेकिन उनकी कलाकारी को सराहा जा रहा है।

रिपोर्टर ने सवाल पूछते हुए उन्हें ‘कायरा’ नाम से बुलाया। इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि आपने मुझे क्या बुलाया? आपने कायरा कहा या कियारा? नाम को गलत प्रोनाउंस करने की वजह से मैं आपके सवाल का जवाब नहीं दूंगी। हालांकि, बाद में मजाक करते हुए रिपोर्टर से कियारा ने ठीक तरह से नाम लेने की गुजारिश की।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को लेकर अफवाह है कि वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कियारा से पूछा गया कि वह सिद्धार्थ के टिंडर अकाउंट का बायो क्या लिखेंगी? ‘इंदु की जवानी’ एक्ट्रेस के जवाब ने उनके को-स्टार्स मल्लिका दुआ और आदित्य सील को इंप्रेस किया।

कियारा ने इंटरव्यू के दौरान रिलेशनशिप को लेकर उनके आइडिया और मॉर्डन वर्ल्ड में डेटिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह ओल्ड फैशन्ड हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...