1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ यूं वर्कआउट करती आईं नजर, कही ये बात, पढ़ें

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ यूं वर्कआउट करती आईं नजर, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ यूं वर्कआउट करती आईं नजर, कही ये बात, पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक नया वर्कआउट वीडियो  साझा किया है। जिसमें कैटरीना कैफ जिम में अपने ट्रेनर के साथ पिलेट्स सेशन करती नज़र आ रही हैं और साथ में उनकी ट्रेनर कैट का साथ देती नज़र आ रही हैं।

कैटरीना कैफ ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसकी खूब तारीफ हो रही है। साथ ही फैन्स उनके फिट रहने के लिए किए जाने वाले मेहनत और लगन को लेकर भी कई कमेंट कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखती है कि, ‘मुझे जिम जाना काफी पसंद है, लेकिन पिलेट्स एक्सरसाइज करने के लाभ बहुत ही अच्छे है और मैं इस पिलेट्स एक्सरसाइज को रोज करना पसंद करती हूं.’ कैटरीना की पाइपलाइन में दो बड़ी फिल्में है और वो भी एक्शन फिल्में हैं। जिसके लिए उन्हें अपनी फिटनेस पर काफी काम करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट की मानें को कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ अपनी फ्रैंचाइज़ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरु करेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इस वीडियो में वह अपने बालों का पोनी टेल बनाए हुए रेड कलर की और लोवर में नजर आईं। वह वीडियो में बड़ी ही एकाग्रता के साथ वर्कआउट करती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में जैसा की आप देख सकते है।  वह अपने एक पैर पर संतुलन बनाए हुए एक ब्लॉक पर खड़ी दिखाई देती हैं, जबकि अपने दूसरे पैर के साथ पुली की तरह एक स्प्रिंग को धक्का दे रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...