बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने इंडस्ट्री में फिल्म ‘बूम’ से कदम रखा था। यह साल 2003 की बात है। अब कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने फोटोशूट करवाया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ बीच पर फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अलग-अलग आउटफिट पहन रही हैं। वीडियो में कभी कैटरीना पिंक कलर के आउटफिट में तो कभी ब्लू आउटफिट में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में कैटरीना कैफ काफी खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, कैटरीना कैफ ने यह फोटोशूट पीकॉक मैग्जीन के लिए करवाया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कैटरीना के इस वीडियो को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आएंगी। जिसका ट्रेलर साल 2020 में ही रिलीज कर दिया गया था। कैटरीना भारत की पहली महिला सुपरवुमेन फिल्म में भी नजर आएगी। जिसे अली अब्बास डायरेक्टर कर रहे हैं।