1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ब्लू एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में करिश्मा ने बिखेरा अपना जलवा, दिखा ग्लैमरस अंदाज

ब्लू एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में करिश्मा ने बिखेरा अपना जलवा, दिखा ग्लैमरस अंदाज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ब्लू एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में करिश्मा ने बिखेरा अपना जलवा, दिखा ग्लैमरस अंदाज

मुंबई : अक्सर अपने हॉट लुक के जरिये सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने वाली करिश्मा तन्ना एक बार फिर अपने गर्मागर्म फोटोज शूट को लेकर सुर्खियों में है। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। आपको बता दें कि इससे पहले करिश्मा अपने कई फोटोज को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है। लेकिन यह फोटो उन सभी से थोड़ा हटकर है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

गौर से देखें तस्वीर

आपको बता दें कि करिश्मा इस फोटो में एक गाउन पहनी नजर आ रही है, जो ब्लू एंड व्हाइट है। इस ड्रेस में करिश्मा काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही है। अगर हम फोटो के बैकग्राउंड की बात करें तो, यह फोटो किसी beech के किनारे का लग रहा है, जो बेहद ही शानदार हैं। खासकर करिश्मा के बैकग्राउंड का वो सजावटी पौधा, जो इस फोटो को अलग ही लुक दे रहा है।

बता दें कि इस फोटो का कैप्शन करिश्मा ने ‘खो गए हम कहां’ लिखा है, जिसे लेकर फैंस बेहद चितिंत है। क्योंकि अब उन्हें अपने इस फेवरेट एक्ट्रेस को ढूंढ़ना पड़ेगा।  अगर हम इनके वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा ‘नागिन’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘नागार्जुन: एक योद्धा’ और ‘कयामत की रात’ जैसे टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी है। अब देखना यह है कि करिश्मा का यह जलवा अब कौन सी सीरियल में नजर आता हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...