करीना कपूर खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट किया है। इसमें अभिनेत्री अपने बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मकोट में मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रही हैं। करीना और तैमूर हिमाचल प्रदेश में छुट्टी मनाने गए हुए हैं, जहां उनके पति सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना, तैमूर को बता रही हैं कि पॉट कैसे बनाया जाता है। इसके साथ ही तैमूर भी पॉट को अपनी उंगलियों के सहारे आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद तैमूर मिट्टी में सने अपने हाथ को कैमरे की तरफ दिखाते हैं।
करीना ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, ‘पॉट, पॉट, पॉटरी विथ द लिल मैन धर्मकोट स्टूडियो।’ करीना और तैमूर के इस वीडियो फर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। वीडियो में तैमूर काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं।
करीना ने एक फोटो भी शेयर की ही इस फोटो में दोनों मुस्कुरा रहे हैं। करीना तैमूर को प्यार से देख रही हैं और तैमूर अपने मिट्टी से सने हाथ दिखा रहे हैं। ये फोटो देख के लग रहा है दोनों को मिट्टी के बर्तन बना कर काफी मजा आया है।