1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कंगना ने लव जिहाद कानून का किया समर्थन ,कहा- बोलीं- तुम लोगों को क्या दिक्कत है?

एक्ट्रेस कंगना ने लव जिहाद कानून का किया समर्थन ,कहा- बोलीं- तुम लोगों को क्या दिक्कत है?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कंगना ने लव जिहाद कानून का किया समर्थन ,कहा- बोलीं- तुम लोगों को क्या दिक्कत है?

अभिनेत्री कंगना रनौत ने कथित ‘लव जिहाद’ को लेकर यूपी समेत कई राज्य सरकारों की ओर से कानून बनाए जाने का समर्थन किया है। नाम छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने की एक खबर को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने इन कानूनों पर सवाल उठाने वालों पर हमला बोला है।

मणिकर्णिका ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने ट्वीट किया, ‘हर दिन हम इस तरह के केस सुनते हैं। आखिर कुछ लोगों को लव जिहाद के खिलाफ कानून से दिक्कत क्या है। यदि यह लव मैरिज है और मान लीजिए कि पहचान उजागर होने के बाद भी दोनों खुश हैं, लेकिन महिला यदि कुछ को ठगा हुआ महसूस करती है तो फिर वह कैसे न्याय के लिए गुहार लगाएगी?’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1336518001680637953?s=20

यही नहीं लव जिहाद को लेकर प्रीतिश नंदी के एक लेख को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने उनकी तीखी आलोचना की थी। कंगना रनौत अकसर राजनीतिक और सामाजिक मसलों पर टिप्पणियां करती रही हैं।

हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर किए गए उनके एक ट्वीट को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। उन्होंने पंजाब की एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादी बता दिया था, जिस पर विवाद छिड़ गया था। उन्होंने उस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया था, लेकिन तब तक उनकी इस टिप्पणी पर विवाद बढ़ चुका था।

पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ से इस मसले पर उनकी तीखी जुबानी जंग हुई थी। यही नहीं दिलजीत दोसांझ के अलावा Ammy Virk और मीका सिंह जैसे पंजाबी सितारों ने भी कंगना रनौत की निंदा की थी। इससे पहले बीते दिनों शिवसेना नेता संजय राउत से भी ट्विटर पर उनकी तीखी बहस हुई थी।

मणिकर्णिका जैसी शानदार फिल्म के लिए जानी जाने वालीं कंगना रनौत इन दिनों अपराजित अयोध्या, थलैवी और धाकड़ जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं। थलैवी फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के जीवन पर आधारित है। इस मूवी में कंगना जयललिता का रोल कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट से जयललिता के रोल में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...