1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कंगना रनौत पर चोरी करने का लगाया इल्जाम, लेखक ने इस बात का किया खुलासा,पढ़ें

एक्ट्रेस कंगना रनौत पर चोरी करने का लगाया इल्जाम, लेखक ने इस बात का किया खुलासा,पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कंगना रनौत पर चोरी करने का लगाया इल्जाम, लेखक ने इस बात का किया खुलासा,पढ़ें

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत  का विवादों से पुराना नाता रहा है। आए दिन वो किसी ना किसी वजह से लोगों के निशाने पर रहती हैं।

रिसेन्टली कंगना ने फिल्म मणिकर्णिका के दूसरे पार्ट का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि नई फिल्म का टाइटल ‘मणिकर्णिका रिटर्न- द लेजेंड ऑफ दिद्दा’  होगा।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1349632994080923649?s=20

लेकिन कंगना पर अब फिल्म की कहानी चोरी का आरोप लग गया है। राइटर आशीष कौल ने कंगना पर उनकी स्टोरी चुराने का इल्जाम लगाया है। आशीष कौल ने के साथ इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया और कहा कि कंगना ने मेरी कहानी चुराई है।

वो अपने साथ हुई गलत चीजों के लिए लड़ती हैं लेकिन अब मेरे साथ ही ऐसा कर रही हैं। अपने साथ शोषण के लिए उनकी लड़ाई चल रही है और खुद ही मेरे साथ वो कर रही हैं।

आशीष कौल का दावा है कि उनकी बुक ‘दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ का इंग्लिश वर्जन आ चुका है। मेरे पास उस कहानी का कॉपीराइट है वो ऐसे कैसे कर सकती हैं। लॉकडाउन के दौरान मैंने कंगना से किताब के हिंदी संस्करण के लिए संपर्क किया था।

मैंने उन्हें अपनी बुक के लिए कंगना को हिंदी वर्जन का फॉरवर्ड लिखने के लिए मेल किया था लेकिन उनका कोई रिप्लाई नहीं आया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...