1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस कंगना ने फिल्म ‘तांडव’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

एक्ट्रेस कंगना ने फिल्म ‘तांडव’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस कंगना ने फिल्म ‘तांडव’ को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

सैफ अली खान और डिंपल कपाड़िया की मल्टी-स्टारर वेब सीरीज तांडव को लेकर बड़ा बवाल छिड़ा हुआ है।

वही, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के ट्वीट को शेयर कर कंगना रनौत ने लिखा, ‘माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? ये सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं, लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफ़ाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मज़ाक़ उड़ाने की?’

इससे पहले बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था, अली अब्बास जफर जी, कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी मांगिए। सारी अभिव्यक्ति की आज़ादी हमारे ही धर्म के साथ क्यों? कभी अपने एकमात्र ईष्ट का भद्दा मजाक उड़ाकर भी शर्मिंदा होइए, आपके अपराधों का हिसाब भारत का कानून करेगा, जहरीला कंटेट वापस लीजिये, तांडव को हटाना ही पड़ेगा।’

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1351172718004154381?s=20

दरअसल, तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर ने ‘हमारी ओर से गंभीरता के साथ माफी’ कैप्शन के साथ बयान ट्वीट किया और इसे ‘तांडव’ के कास्ट एवं क्रू की ओर से आधिकारिक बयान बताया गया। इसमें कहा गया कि ‘तांडव’ की टीम सीरीज पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं पर करीब से नजर रख रही है।

बयान में कहा गया, ‘आज एक चर्चा के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हमें बताया कि उन्हें वेब सीरीज के विभिन्न पहलुओं को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें और अर्जियां मिली हैं जो इसकी सामग्री द्वारा लोगों की भावनाओं को आहत करने संबंधी गंभीर चिंताओं और आशंकाओं के बारे में हैं।’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...