एक्ट्रेस काजोल को आखिरी बार अजय देवगन सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘तान्हा जी-द अनसंग वारियर’ में देखा गया था। फिल्म में अजय और काजोल के बीच की केमेस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आई थी।
आपको बता दे, एक्ट्रेस काजोल आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। काजोल के मजेदार पोस्ट उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान ले आती है। काजोल ने कोरोना वायरस पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है।

काजोल ने अपने डेकोरेटिड क्रिसमस ट्री की फोटो शेयर करते हुए लिखा- कोविड ह्यूमर. मेरा इस साल इतना वजन बढ़ गया है कि मेरा फोन भी मुझे पहचान नहीं पा रहा है। काजोल का यह पोस्ट उनक फैंस को बहुत पसंद आया है। यह पोस्ट वायरल हो गया है।

काजोल और शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं. फिल्म के 25 साल पूरे होने पर उन्होंने कई पोस्ट शेयर किए थे। काजोल ने लिखा- राज और सिमरन! 2 नाम, एक फिल्म, 25 साल और प्यार अब भी कम नहीं हो रहा है। मैं वास्तव में उन सभी लोगों की आभारी हूं जिन्होंने इसे बनाया जो यह आज है.एक घटना और अपने स्वयं के इतिहास का एक हिस्सा।