1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने रेड सूट में कहर ढाती आई नजर, फैंस का जमकर आया रिएक्शन

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने रेड सूट में कहर ढाती आई नजर, फैंस का जमकर आया रिएक्शन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने रेड सूट में कहर ढाती आई नजर, फैंस का जमकर आया रिएक्शन

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की बहन निशा को उनकी याद सकता रही है। बुधवार को निशा ने सोशल मीडिया पर काजल की रियल और रील वेडिंग की तस्वीरों को पोस्ट किया है। पहली फोटो हाल ही में हुई काजल की वेडिंग सेरेमनी की है।

जिसमें रेड सूट में नजर आ रहीं काजल अपनी बहन के साथ पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो एक पुराने कॉमर्शियल शूट की है। जिसमें काजल और निशा एक साथ नजर आई थीं। इस शूट में काजल ने एक दुल्हन का रोल अदा किया था।

काजल की बहन ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ कैप्शन लिखा- ‘रियल वर्सेज रील, काजल अग्रवाल वापस आ जाओ।’ निशा ने काजल की शादी की कई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है।

काजल और उनके पति गौतम किचलू के साथ एक फोटो शेयर करते हुए निशा ने लिखा था- ‘जैसा कि आपने इस नई यात्रा को अपनी जिंदगी में शुरू किया है। इसके शानदार, क्रेजी, अविश्वनीय और यादगार बनाएं। आपकी जिंदगी खुशियों और प्यार से भरी हो।’

निशा ने इसे अब तक की सबसे खूबसूरत शादी भी बताया है। काजल की बहन ने एक पोस्ट में लिखा था कि यह अब तक की सबसे खूबसूरत शादी है जिसे उन्होंने देखा है। निशान ने अपनी बहन काजल के बारे में लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि वेडिंग के बारे में क्या है। लेकिन यह फैक्ट है कि लड़की अपने माता-पिता को घर को छोड़ने जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...