हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकार और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का गुस्सा किसी से छुपा नहीं है। अक्सर उन्हें लोगों पर गुस्सा करते हुए या फिर पब्लिक में कैसा व्यवहार करना है यही सीखाते हुए देखा गया है।
अब हाल ही में ही एक और ऐसा ही किस्सा देखा गया। जहां पर जया फोटोग्राफर्स की क्लास लेती हुईं दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर जया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का मिजाज काफी सख्त है। हमेशा देखा गया है कि उनकी तस्वीर क्लिक करना उन्हें पसंद नहीं आता है। वहीं हाल ही में जया बच्चन एक डेंटल क्लिनिक पहुंची थीं।
इस दौरान जया बच्चन को फॉलो करते हुए पैपराजी ने भी उन्हें कार से बाहर निकलते हुए घेर लिया। बस फिर क्या था। यह देख जया बच्चन गुस्सा हो गई हैं। और फोटोग्राफर्स ने कहने लगी कि “आप लोग यहां भी पहुंच गए।
जिस पर एक फोटोग्राफ जवाब देते हुए कहता है कि हमने आपकी गाड़ी देख ली थी।” जया उन्हें डांटने लगती हैं। जिसे सुन सभी जया से सॉरी कहते हुए नज़र आते हैं।