1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हुनर से फैंस को किया हैरान,वीडियो हुआ वायरल, देखें

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हुनर से फैंस को किया हैरान,वीडियो हुआ वायरल, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हुनर से फैंस को किया हैरान,वीडियो हुआ वायरल, देखें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने बॉलीवुड में बहुत थोड़े से वक्त में बड़ा नाम कमा लिया है,इतना ही नहीं लोग जैकलीन की खूबसूरती के साथ-साथ उनकी अदाओं के भी दीवाने हैं।

आपको बता दे, जैकलीन फर्नांडिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस गोल्फ खेलती नजर आईं थीं। वीडियो में एक्ट्रेस का जबरदरस्त अंदाज देख फैन्स भी हैरान हो गए थे।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते साल जैकलीन फर्नांडीस का गाना ‘गेंदा फूल’ रिलीज हुआ था, जिसमें वह बादशाह के साथ नजर आई थीं। उनके इस गाने ने यू-ट्यूब पर धमाल मचाकर रख दिया था। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस पिंक टी-शर्ट और व्हाइट मिनी स्कर्ट में बोल्ड दिखाई दे रही हैं। पिंक कलर की जैकेट को उन्होंने अपनी कमर के साथ टाई किया हुआ है। व्हाइट शूज और मोजे उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘भूत-पुलिस’ में नज़र आएंगी। हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी फिल्म ‘भूत-पुलिस’ की शूटिंग खत्म की है।

इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस के साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर लीड रोल में नज़र आएंगे। साथ ही जैकलीन फर्नांडिस आने वाले दिनों में बच्चन पांडे, किक 2 और सर्कस जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...