1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस हिना खान के हॉट अंदाज ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, फैंस ने जमकर की तारीफ

एक्ट्रेस हिना खान के हॉट अंदाज ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, फैंस ने जमकर की तारीफ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस हिना खान के हॉट अंदाज ने सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, फैंस ने जमकर की तारीफ

नागिन फेम हिना खान मालदीव में छुट्टियों मना रही हैं। इस दौरान हिना अपनी कई खूबसूरत औऱ बोल्ड तसवीर शेयर कर फैंस की नींद चुरा रही है। एक्ट्रेस ने अब अपनी एक सुपर हॉट तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो तहलका मचा रही है। इस तसवीर में उनका अंदाज आपके भी होश उड़ा देगा।

हाल ही में हिना खान ने अपनी कुछ टॉपलेस फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हिना खान के साथ इस बार वेकेशन पर उनके पैरेंट्स भी गए हुए हैं।

इस समय हिना खान की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके करीब 10.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हिना खान लगातार मालदीव वेकेशन की फोटोज शेयर कर रही हैं। हिना खान ने केवल व्हाइट शीट में खुद को हल्का रैप करके और हाथ में वाइन लेकर फोटोशूट कराया है। यह फोटोशूट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

कुछ ही समय में हिना खान की इन तस्वीरों पर छह लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लाखों लोग कॉमेंट कर हिना की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। हिना खान को फैन्स, हॉट बुला रहे हैं।

इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस और एक्ट्रेस आशा नेगी ने भी खुद की टॉपलेस फोटोज शेयर की थीं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया था।

देखते ही देखते दोनों की फोटोज वायरल होने लगी थीं। फैन्स को जैकलीन का फोटोशूट सबसे ज्यादा हॉट लगा था। फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...