1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस गुल पनाग साड़ी में किया पुशअप्स, फैंस वीडियो देखकर हुए हैरान, देखें

एक्ट्रेस गुल पनाग साड़ी में किया पुशअप्स, फैंस वीडियो देखकर हुए हैरान, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस गुल पनाग साड़ी में किया पुशअप्स, फैंस वीडियो देखकर हुए हैरान, देखें

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस गुल पनाग  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह अपनी हेल्थ को लेकर काफी सर्तक रहती हैं और इसके लिए रोज वर्कआउट भी करती हैं।

सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने वर्कआउट के काफी वीडियोज और फोटोज शेयर की हैं, लेकिन इस दिन गुल पनाग के एक वीडियो का काफी चर्चा हो रही है, जिसमें वह साड़ी में पुश अप्स करती दिखाई दे रही हैं। साड़ी में पुश अप्स करते देख लोग दंग हैं और सोशल मीडिया पर उनके इस करतब की जमकर तारीफ कर रहे है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गुल पनाग साड़ी पहनकर पुश अप्स लगा रही हैं। फिटनेस के प्रति उनका डेडिकेशन साफ नजर आ रहा है।

वैसे पुश अप्स लगाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन साड़ी में यह काम करना मुश्किल होता है मगर वीडियो में गुल पनाग साड़ी में बड़ी आसानी से वर्कआउट करती दिख रही हैं।

गुल पनाग के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। फैन्स कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कभी भी, कहीं भी।’ बता दें कि गुल पनाग का इंस्टाग्राम पर अकाउंट उनके वर्कआउट वीडियो से भरा पड़ा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...