1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस दिशा पटानी के डांस ने ढाया कहर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया,देखें

एक्ट्रेस दिशा पटानी के डांस ने ढाया कहर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया,देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस दिशा पटानी के डांस ने ढाया कहर, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रिया,देखें

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पटानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह अपने फैंस से कनेक्ट बने रहने के लिए लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अब दिशा पटानी ने बीती रात एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है। इस वीडियो में वह काफी जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में दिशा पटानी एकदम कूल स्टाइल में नजर आ रही हैं। दिशा का ये एनर्जेटिक डांस उनके फैंस को इतना पसंद आया है कि लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। महज कुछ ही घंटों में दिशा के इस वीडियो को 6 लाख 87 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा दिशा पटानी के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

फिलहाल तो एक्ट्रेस दिशा पाटनी के रिएक्शन का सभी इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों दिशा न्यू ईयर मनाने के लिए मालदीव गई थीं। टाइगर श्रॉफ और दिशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। बता दें कि दिशा जल्द ही फिल्म राधे में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान नजर आएंगे। दिशा दबंग खान के साथ दूसरी बार काम करने जा रही हैं। इससे पहले वो फिल्म भारत के स्लो मोशन गाने में दिखाई दी थीं। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...