1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस दीपिका सिंह ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, फैंस जमकर किया कमेंट

एक्ट्रेस दीपिका सिंह ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, फैंस जमकर किया कमेंट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस दीपिका सिंह ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में आई नजर, फैंस जमकर किया कमेंट

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दीपिका सिंह अकसर अपने डांस वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से बेहद ग्लैमरस सी फोटो शेयर की है।

यह फोटो दीपिका के अब तक की सबसे अलग फोटो है इस फोटो में दीपिका ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। दीपिका की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

दीपिका सिंह ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सेल्फी काफी समय के बाद। अकसर ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली दीपिका सिंह इस फोटो में मॉर्डन लुक में नजर आ रही है। इस फोटो में दीपिका सिंह शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

बता दें कि दीपिका सिंह  ने 2011 से 2016 तक ‘दीया बाती और हम’ में संध्या राठी का किरदार निभाया था। जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी। इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज ‘द रियल सोलमेट’ में नजर आईं।

इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो ‘कवच…महाशिवरात्रि’ में भी दिखी थीं। दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...