टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, जिन्होंने सीरियल ‘बालिका वधु’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई, उन्होंने फैन्स को सरप्राइज दिया है। दरअसल, अविका गौर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म करते हुए शादी के बारे में भी जानकारी दी है।
पर्सनल लाइफ अपडेट्स देते हुए उन्होंने बताया है कि मिलिंद चांदवानी संग वह रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि मिलिंद, रिएलिटी शो ‘रोडीज’ का हिस्सा रह चुके हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए फैन्स को अपडेट दिया है।
वही, अविका गौर इन दिनों अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपना वजन कम किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अविका गौर ना केवल अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज से सबके दिलों को जीत रही हैं।
इसके अलावा वह अपने डांस से भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस आदिल खान के साथ ‘केयर नी करदा गाने पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में अविका गौर और आदिल खान के डांस मूव्स फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. एक्ट्रेस इस वीडियो में पिंक कलर का सिमरी वन पीस पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में डांस के साथ दोनों के एक्सप्रेशंस भी फैन्स को काफी लुभा रहे हैं। अविका गौर के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बता दें, एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘बालिका बधू से की थी। इस शो में एक्ट्रेस ने ‘छोटी आनंदी’ का किरदार निभाया था।