1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस अनीता ब्लू क्रॉप टॉप में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, तस्वीर वायरल

एक्ट्रेस अनीता ब्लू क्रॉप टॉप में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, तस्वीर वायरल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस अनीता ब्लू क्रॉप टॉप में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, तस्वीर वायरल

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

अब अनीता ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। अनीता ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वह पति रोहित रेड्डी के साथ मस्ती वाले मूड में दिख रही हैं। फोटोज में अनीता का बेबी बंप नजर आ रहा है। उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते कैप्शन में लिखा, ‘पति पत्नी और वो।’ दोनों कैमरे की तरफ देखते हुए स्माइल कर रहे हैं।

अनीता ब्लू क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं, रोहित टी-शर्ट और ट्राउजर में दिख रहे हैं। अनीता ने हाल ही में बताया कि अगर बेटा होता है तो हम उसका नाम रवि रखेंगे।

इसकी वजह बताते हुए अनीता ने कहा, ‘रोहित के पिता का नाम रवि था। प्रेग्नेंसी की खबर आने के कुछ ही दिन बाद रोहित के पिता अस्पताल में भर्ती हुए थे। उसके कुछ दिन बाद उनका देहांत हो गया था।

रोहित का मानना है कि उसके पिता बच्चे के रूप में दोबारा वापस आ रहे हैं। अगर बेटा होता है तो हम उसका नाम रवि रखेंगे’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...