एस.एस. राजामौली की बहुचर्चित पैन इंडिया फिल्म ‘आरआरआर’ से एक्ट्रेस आलिया भट्ट तेलुगू के साथ दक्षिण भारत की फिल्मी दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए आलिया रविवार को ही हैदराबाद के लिए रवाना हुईं और से उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म के मेकर्स ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें आलिया और राजामौली फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं।
फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे नाम शामिल हैं। आलिया फ़िल्म के सेट पर पहुंच गयी हैं और राजामौली के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में आ गयी हैं।
A very warm welcome to our dearest #Sita, the supremely talented and beautiful @Aliaa08 on to the sets of #RRRMovie! 🌟❤️#AliaBhatt pic.twitter.com/R7fSMkEkAd
— RRR Movie (@RRRMovie) December 7, 2020
एसएस राजामौली ने आलिया के साथ फोटो शेयर करके लिखा- हमारी प्रिय सीता का आरआरआर के सेट पर गर्मजोशी से स्वागत है। बेहद काबिल और ख़ूबसूरत आलिया भट्ट।
बता दें, आरआरआर का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है, जिसमें जूनियर एनटीआर और राम चरन मुख्य किरदारों में हैं। आलिया का यह तेलुगु डेब्यू है। मूल रूप से तेलुगु में बन रही RRR एक पीरियड फ़िल्म है, जो हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में भी रिलीज़ की जाएगी।
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं। यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। फिल्म को कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।