1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर सोनू सूद एशिया के 50 सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर

एक्टर सोनू सूद एशिया के 50 सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर सोनू सूद एशिया के 50 सेलेब्स की लिस्ट में टॉप पर बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का नाम हर किसी की जुबां पर रहता है। लॉकडाउन के दौरान से वह जिस तरह से लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, इसलिए लोग उन्हें रील हीरो नहीं बल्कि रियल हीरो कर रहे हैं।

हाल ही में उन्हें 2020 के लिए नंबर एक एशियाई हस्ती के रूप में चुना गया है। कई बॉलीवुड सेलेब्स के उन्होंने पछाड़ ये खिताब अपने नाम किया है। जानकारी के मुताबिक, यूके स्थित ईस्टर्न आई अखबार द्वारा प्रकाशित 50 एशियाई सेलिब्रिटीज में सोनू सूद को शीर्ष स्थान हासिल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, इस सूची के माध्यम से उन कलाकारों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने काम से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ी है और लोगों को प्रेरित किया है।

सम्मान के प्रति आभार जताते हुए एक्टर सोनू सूद ने कहा, ‘मेरे प्रयासों को पहचानने के लिए ईस्टर्न आई, धन्यवाद. जैसे महामारी आई, मुझे एहसास हुआ कि मेरे देशवासियों की मदद करना मेरा कर्तव्य है। यह ऐसी चीज थी जो मेरे भीतर से आई. जो मैंने किया, यह एक भारतीय के रूप में मेरी जिम्मेदारी थी और मैं अपनी अंतिम सांस तक नहीं रुकूंगा।

ईस्टर्न आई’ के संपादक असजद नजीर ने सूची तैयार की। उन्होंने कहा कि सूद इस सम्मान के हकदार हैं क्योंकि लॉकडाउन के समय दूसरों की सहायता करने के लिए किसी और हस्ती ने इतना काम नहीं किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...