1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर सोनू सूद को सिलाई का चढ़ा शौक, फैंस वीडियो देखकर हुए हैरान

एक्टर सोनू सूद को सिलाई का चढ़ा शौक, फैंस वीडियो देखकर हुए हैरान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर सोनू सूद को सिलाई का चढ़ा शौक, फैंस वीडियो देखकर हुए हैरान

कोरोना काल में गरीबों की मदद कर जनता के हीरो बने और साथ ही सोनू सूद हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सोनू सूद ने ना केवल कोरोना काल लोगों की मदद की बल्कि उसके बाद भी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।

लोगों की मदद करने के लिए सोनू ने भी कई अलग- अलग तरीके अपनाए, कभी वो जूस वाले बने, तो कभी कुक। वहीं अब सोनू दर्जी बने हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोनू सूद ने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्टर सिलाइ करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए सोनू सूद ने मजेदार कैप्शन भी दिया है, जिसे पढ़ने के बाद आपको भी हंसी आ जाएगी। वीडियो शेयर करते हुए सोनू लिखते हैं- ‘यहां मुफ्त की सिलाई की जाती है, लेकिन पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं है।’ सोनू सूद का यह मजाकिया अंदाज उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि सोनू सूद के पिता कपड़ों के बिजनेस से भी जुड़े था और उन्हीं के साथ सोनू ने भी काफी कुछ सीखा है। उन्होंने फैब्रिक को पहचानना भी सीखा है और इसीलिए वो जानते हैं कि कस्टमर से कैसे डील करना है।

हालांकि कुछ दिनों से सोनू सूद विवादों में भी चल रहे हैं वो भी बीएमसी के साथ कानूनी पचड़े को लेकर। उन पर बीएमसी ने आरोप लगाया है कि सोनू सूद ने रिहायशी बिल्डिंग को होटल बना दिया जो कि अवैध है। हालांकि सोनू सूद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और मामला अब कोर्ट में भी जा पहुंचा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...