एक्टर शिव कुमार वर्मा कई शो और फिल्मों में काम कर चुके हैंl उन्हें सीओपीडी के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया हैl इसके अलावा उनकी माली हालत इतनी खराब है की सिन्टा ने सलमान खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन से मदद की गुहार लगाई है।
पिछले कुछ महीने कई लोगों के लिए मुश्किल भरे रहे हैl इसके पीछे कई कारण हैl कई लोग अपनी नौकरी खो चुके हैं और वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे हैंl इसमें मनोरंजन जगत के कई नामी-गिरामी कलाकार भी शामिल है।
AN URGENT CALL FOR HELP! CINTAA Member Shivkumar Verma is suffering from COPD and is also suspected of COVID-19. He is in need of urgent funds for hospital expenses. We humbly urge you to please help by donating whatever you can @actormanojjoshi @amitbehl @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/4MYcEtmBIN
— CINTAA_Official (@CintaaOfficial) December 2, 2020
हालिया नाम एक्टर शिव कुमार वर्मा का है, जो कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सिन्टा के ट्वीट के अनुसार शिव कुमार वर्मा को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उन्हें सहायता की आवश्यकता हैl
सिन्टा ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘शिवकुमार सीओपीडी से जूझ रहे हैंl उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया हैl हालांकि उन्हें और भी कई टेस्ट कराने हैंl इसके चलते उन्हें निधि की आवश्यकता है। हम मनोज जोशी, अमित बहल, सलमान खान, अक्षय कुमार और विद्या बालन से सहायता की मांग कर रहे हैं।
सिन्टा के अमित बहल ने इस बारे में कहा, ‘जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली हमने सिन्टा के नियम के अनुसार50 हजार रूपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिएl शिव कुमार की बेटी सहायता मांगने के लिए आई थी।