बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में क्रेंद्रीय एजेंसियों की जांच अभी भी जारी है। लेकिन सुशांत के फैन्स इस बात से निराश हैं कि उनके निधन को 6 महीने होने वाले हैं, लेकिन अभी उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।
A lot of ppl I meet keep asking me wat's happening to Sushant's case and I say, I wish I had the answer.
Apart from hoping and praying that a miracle will happen one day, there is nothing else you can do.#CBIArrestSSRKillersNow— Shekhar Suman (@shekharsuman7) December 2, 2020
इस केस पर बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन भी बारीकी से नजर रखे हुए हैं और समय-समय पर ट्वीट करते हैं। शेखर सुमन ने फिर से सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर ट्वीट किया है, जो सुर्खियों में है।
शेखर सुमन ने अपने ट्वीट में लिखा: “बहुत सारे लोगों से मैं मिलता हूं, जो हमेशा मुझसे सुशांत सिंह राजपूत मामले के संबंध में पूछते हैं। और मैं कहता हूं कि काश इसका जवाब मेरे पास होता। उम्मीद और प्रार्थना करने के अलावा एक दिन इस मामले में चमत्कार होगा। ऐसा कुछ और नहीं बचा है जो आप कर सकते हैं।” शेखर सुमन के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
There is absolutely no update in the https://t.co/rRoDlMpOp1 channels have all vanished.There is no discussion anywhere by anyone.6 months down d line we r fighting a desolate battle.i go off the radar now n then bcoz I'm angry that nothing is happening.
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) November 29, 2020
शेखर सुमन ने इससे पहले भी अपने ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत केस अपडेट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के करियर का बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।