1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा खूबसूरती का बिखेरा जलवा, फैंस ने जमकर की तारीफ

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा खूबसूरती का बिखेरा जलवा, फैंस ने जमकर की तारीफ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा खूबसूरती का बिखेरा जलवा, फैंस ने जमकर की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर  शाहिद कपूर जल्द ही अपने फैंस के लिए नई फिल्म लेकर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म में साउथ सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद शाहिद कपूर और राशि खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

वही इस बीच  गोवा वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।     तस्वीरों में मीरा राजपूत बीच किनारे पहाड़ पर खड़ी हैं और अपने आस-पास के खूबसूरत लोकेशन को देख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इन फोटोज को शेयर करते कैप्शन में लिखा, ”हर पल में खुशी ढूंढो।” फैन्स कमेंट बॉक्स में मीरा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘खूबसूरत मां।’ दूसरे फैन ने कमेंट किया, ‘कितना सुंदर है।’ एक और फैन ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत हैं।’

बता दें कि शाहिद कपूर फिल्म जर्सी की शूटिंग पूरी करने के बाद पत्नी मीरा के साथ गोवा वेकेशन पर गए थे। हालांकि दोनों ने साथ में कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की थी लेकिन मीरा राजपूत गोवा से फोटोज शेयर कर फैन्स को अपडेट देती रहती थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...