1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर सलमान खान भांजे आयत के साथ मस्ती करते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल, देखें

एक्टर सलमान खान भांजे आयत के साथ मस्ती करते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल, देखें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर सलमान खान भांजे आयत के साथ मस्ती करते आए नजर, तस्वीर हुई वायरल, देखें

सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो बच्चों से काफी प्यार करते हैं और यही कारण है कि आए दिन वो किसी ना किसी बच्चे के साथ नजर आते हैँ। इस समय एक और तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सलमान खान, आयत के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल वो इस समय फिल्म अंतिम की शूटिंग में बिजी हैं और शूटिंग सेट से ही उनकी ये तस्वीर वायरल हुई है।

सलमान खान इस तस्वीर में अंतिम लुक में नजर आ रहे हैं और आयत के साथ मस्ती कर रहे हैं। दरअसल ये एक वीडियो है जो कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा किया था।

इस वीडियो में सलमान भाई ने आयत को गोदकर में उठाकर डांस किया है और वो वीडियो वायरल हो रहा है। सलमान खान इस वीडियो में अपनी शानदार फिल्म बजरंगी भाईजान के गाने तू जो मिला पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अंतिम में सलमान खान एक सिख पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं जो कि गैंगस्टर से भिड़ता नजर आएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के लीड एक्टर यानि आयुष शर्मा फिल्म में एक गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे।

खबरों के अनुसार, सलमान खान आयुष शर्मा और महेश मांजरेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार पंचगनी में शूटिंग कर रहे हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग जनवरी के अंत में मुंबई में ही पूरी की जाएगी और फरवरी तक फिल्म को खत्म कर दिया जाएगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...