1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्‍टर रवि पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, 180 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम

एक्‍टर रवि पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, 180 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्‍टर रवि पटवर्धन का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, 180 से भी ज्यादा फिल्मों में किया काम

प्रख्यात हिंदी और मराठी एक्टर रवि पटवर्धन का निधन हो गया है। 83 वर्षीय अभिनेता काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। रविवार सुबह एक निजी अस्पताल में अभिनेता रवि पटवर्धन ने अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक एक्टर रवि पटवर्धन को शनिवार रात सांस लेने में कठिनाई हुई जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। एक्टर की हालत में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह उनका निधन हो गया। मुंबई मिरर में छपी खबरे के मुताबिक एक्टर को इस साल मार्च में भी दिल का दौरा पड़ा था।

मराठी और हिंदी अभिनेता पटवर्धन का जन्म 6 सितंबर, 1937 को हुआ था। वह अंकुश, आश्वा अस्य सुना (मराठी), उम्बर्था (मराठी), तेजाब (हिंदी) और ज्योतिबा फुले (मराठी) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। पटवर्धन ने 150 नाटकों और 200 फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया।

एक्टर पटवर्धन ने आखिरी बार एक मराठी धारावाहिक में दादा की भूमिका निभाई थी। अभिनेता अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों, बहू, बेटी, दामाद और पोते-पोतियों को छोड़ गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...