1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर मनीष पॉल हुए कोरोना संक्रमित, एक्टर घर पर हुए क्वारंटाइन, पढ़ें

एक्टर मनीष पॉल हुए कोरोना संक्रमित, एक्टर घर पर हुए क्वारंटाइन, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर मनीष पॉल हुए कोरोना संक्रमित, एक्टर घर पर हुए क्वारंटाइन, पढ़ें

‘जुग जुग जियो’ की टीम पर इस वक्त कोरोना वायरस का खतरा मंडा रहा है। वरुण धवन, निर्देशक राज मेहता और नीतू कपूर के बाद अब मनीष पॉल भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। मनीष इस वक्त मुंबई में हैं।

हालांकि वो हो आईसोलेशन में हैं या हॉस्पिटल में एडमिट हैं इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। मिली खबर के मुताबिक हल्क बुखार होने के बाद मनीष मुंबई लौट आए थे। यहां आकर उन्होंने अपना कोविड 19 का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट्स पॉजिटिव आईं। मनीष ने भी तक अपने तबीयत को लेकर कोई ट्वीट का पोस्ट फैंस के साथ शेयर नहीं किया है।

आपको बता दें कि नीतू, वरुण और राज मेहता के कोविड पॉजिटिव होने के बाद कुछ दिन के लिए ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग रोक दी गई है। फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी। इससे पहले खबर ये भी थी कि फिल्म के बाकी दो स्टार अनिल कपूर और कियारा आडवाणी का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। हालांकि इस खबर में सच्चाई नहीं थी।

अनिल कपूर ने ख़ुद ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था- ‘सारी अफ़वाहों को विराम देने के लिए, मेरा कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। आप सबकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया’। फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले कलाकारों और तकनीशियनों के कोविड-19 टेस्ट हुए थे।

फिर सेट पर कोविड-19 वायरस कैसे पहुंचा? इसको लेकर बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले एक कीर्तन का सीन शूट किया गया था, जिसमें भीड़ की ज़रूरत थी। संभवत: उसी दौरान दोनों कलाकार और राज मेहता को कोविड-19 का संक्रमण हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...