अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान मास्क पहनने की अहमियत के बारे में लोगों को जागरूक किया है।
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर साझा की है, जिसमें वह ब्लैक डेनिम आउटफिट में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में वह मास्क पहने नजर आ रहे हैं।

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘माना काम करना जरूरी है, पर मास्क बना ही इसलिए है। पहन लो यार। ले लो प्रिकॉशन. हैशटैगकोरोनास्टॉपकरोना। ‘ इसी के साथ कार्तिक आर्यन ने एक और तस्वीर पोस्ट की है।
तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, ‘मुंह हाथ धोकर धमाका शुरू करते हैं अगले हफ्ते से।’ एक्टर की ये तस्वीर फैंस को खूब पसंद आ रही है और फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में कार्तिक आर्यन एक थ्रिलर धमाका में नजर आएंगे, जिसके निर्देशक राम माधवनी हैं। फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन एक पत्रकार के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो मुंबई में एक आतंकी हमले के लाइव प्रसारण को कवर करता है।