1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर फरदीन खान बॉलीवुड में कर रहे है कमबैक, डायरेक्टर मुकेश ने दी जानकारी, पढ़ें

एक्टर फरदीन खान बॉलीवुड में कर रहे है कमबैक, डायरेक्टर मुकेश ने दी जानकारी, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर फरदीन खान बॉलीवुड में कर रहे है कमबैक, डायरेक्टर मुकेश ने दी जानकारी, पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान इन दिनों अपने जबरदस्त फैट टू फिट ट्रांसफोर्मेशन की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी मोटापे की वजह से ट्रोल होने वाले फरदीन अब दोबारा अपनी पुरानी शेप में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में वे काफी फिट नजर आ रहे हैं।

फैन्स भी उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर चौंक गए हैं। फरदीन एक बार फिर स्क्रीन पर अपना जादू दिखाने आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, फरदीन खान बॉलीवुड कमबैक के लिए तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने काफी वजन घटाया है।

हाल ही में पैपराजी ने फरदीन खान को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया। एक अरसे बाद फरदीन बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं, इसका खुलासा मुकेश छाबड़ा ने किया है। मुकेश छाबड़ा ने कहा, “हम कई चीजों पर बात कर रहे हैं। फरदीन वापस आ रहे हैं, और शानदार भी नजर आ रहे हैं। पाइपलाइन में काफी चीजें हैं, जिनपर चर्चा हो रही है।”

फरदीन काफी समय से फिल्मों से दूर थे और न ही वह किसी इवेंट में नजर आते थे। बता दें कि साल 2016 में फरदीन खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था। फरदीन को इसके बाद काफी ट्रोल किया गया था।

फरदीन खान के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म प्रेम अगन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी कई फिल्में आई जिनमें ओम जय जगदीश, नो एंट्री और हे बेबी और प्यार तूने क्या किया खास हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2010 में आई दूल्हा मिल गया थी। लेकिन फरदीन का फिल्मी करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाया। ऐसे में उनके फिट लुक को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि फरदीन एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...