1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कंगाना पर साधा निशाना, कही ये बात, जानिए

एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कंगाना पर साधा निशाना, कही ये बात, जानिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर दिलजीत दोसांझ ने कंगाना पर साधा निशाना, कही ये बात, जानिए

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भले ही एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादा बताने वाला ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन अब भी इस पर विवाद थमा नहीं है। अब पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने कंगना रनौत पर हमला बोलते हुए कहा है कि किसी को इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए कि किसी को कुछ भी बोल जाए।

दरअसल जिन बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग वाली दादी बताते हुए कंगना  ने ट्वीट किया था, वह पंजाब के बठिंडा की महिंदर कौर हैं। बीबीसी की ओर से महिंदर कौर से बातचीत के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ही दिलजीत दोसांझ ने कंगना पर हमला बोला है।

दिलजीत ने लिखा है, ‘प्रूफ के  साथ सुन लो कंगना रनौत। जो पॉलिटिक्स करनी है करो। लेकिन हमारी माताओं को कुछ भी  कहने से पहले तमीज सीखो। बंदा इतना भी अंधा नहीं होना चाहिए कि कुछ भी बोल जाए।

‘ मणिकर्णिका की ऐक्ट्रेस पर दिलजीत की टिप्पणी का कई अन्य पंजाबी स्टार्स ने भी समर्थन किया है। दिलजीत की पोस्ट पर पंजाबी सिंगर Jazzy B और Ammy Virk ने भी टिप्पणी की है।

बता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का दिलजीत दोसांझ समेत पंजाबी इंडस्ट्री के तमाम स्टार समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले हिमांशी खुराना ने भी कंगना पर तीखा हमला बोला था।

यहां तक कि दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि कंगना रनौत ने हिमांशी खुराना को ट्विटर पर ब्लॉक ही कर दिया। कंगना की ओर से ब्लॉक किए जाने पर भी हिमांशी ने तंज कसते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, वो करता ब्लॉक। बता दें कि कंगना को अपने ट्वीट के चलते कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के एक वकील ने उन्हें महिंदर कौर को शाहीन बाग वाली दादी बताने पर लीगल नोटिस भेजा है।

वकील हरकम सिंह ने अपने लीगल नोटिस में कहा है कि कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर करने से पहले सूचना की पुष्टि कर लेनी चाहिए। उन्होंने अभिनेत्री से ट्वीट पर माफी की मांग की है।

कंगना रनौत ने एक ट्वीट में किसानों के आंदोलन में देशद्रोही तत्वों की घुसपैठ का भी आरोप लगाया था। इस पर भी उनकी खूब आलोचना हुई थी। पंजाबी स्टार Ammy Virk ने उनके ट्वीट पर कहा था कि आपके मुताबिक सरकार से सुरक्षा लेनी चाहिए, लेकिन अपना हक नहीं मांगना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...