दिलीप कुमार एक बेहतरीन क्रिकेटर बनना चाहते थे, वह अपने परिवार के साथ कारोबार के सिलसिले में मुंबई रहने लगे। उस दौरान क्रिकेट उनका जुनून बन गया था। वह दिन रात क्रिकेट का ख्वाब देखते थे।
यहां तक की एक बार उनके दोस्तों ने उन्हें कॉलेज के नाटक में हिस्सा लेने के लिए कहा, तो दिलीप कुमार ने इंकार कर दिया। दिलीप कुमार बेहद ही शर्मीले हुआ करते थे।
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) November 26, 2020
वही, दिलीप कुमार यानी युसुफ खान को आज भी भारतीय सिनेमा के अंदर कोई टक्कर नहीं दे सकता हैं, फिर चाहे वो 80 का दशक रहा हो या 90 का। इस सुपरस्टार का जलवा हर दौर में चला।
भले ही दिलीप कुमार इस वक्त फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन उनका फिल्मी अंदाज आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में घर करके बैठा है।
आज के युवा भी उनके अंदाज और एक्टिंग के कायल हैं। दिलीप कुमार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह व्हाइट कुर्ता पजामा पहने और रंगीन शॉल ओढ़े सायरा बानो के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
सुपरस्टार दिलीप कुमार ने ट्विटर पर एक नई तस्वीर पोस्ट की है। आप इस इमेज को ध्यान से देखें तो ऐसा लगेगा कि लिजेंड दिलीप कुमार और सायरा बानो अपनी जवानी के दिन बिता रहे हो। इस फोटो में दिलीप कुमार ने व्हाइट कुर्ता-पजामा और रंगीन रंग का सौल लिया है और सायरा बानो हल्की क्रीमी कुर्ते में दिख रही हैं।