1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट, सरकार से समस्या का हल करने की गुज़ारिश, पढ़ें

एक्टर धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट, सरकार से समस्या का हल करने की गुज़ारिश, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर धर्मेंद्र ने किसानों के समर्थन में किया ट्वीट, सरकार से समस्या का हल करने की गुज़ारिश, पढ़ें

एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया में काफ़ी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और पोस्ट के ज़रिए फैंस के साथ संवाद करते रहते हैं। मगर, किसानों के समर्थन में एक ट्वीट को डिलीट करने के बाद सोशल मीडिया में उनकी काफ़ी खिंचाई की जा रही है। हालांकि, धर्मेंद्र ने एक यूज़र के स्क्रीनशॉट शेयर करने पर बताया कि उन्होंने ट्वीट क्यों डिलीट किया।

गुरुवार को धर्मेंद्र ने ट्वीट करके सरकार से किसानों की समस्या का हल निकालने की गुज़ारिश की थी। धर्मेंद्र ने लिखा था- सरकार से प्रार्थना है। किसान भाइयों की प्रॉब्लम्स का कोई हल जल्दी तलाश कर लें। कोरोना के केस दिल्ली में बढ़ते ही जा रहे हैं। यह दर्दनाक है।

हालांकि कुछ देर बाद उन्हें इसे डिलीट कर दिया। शुक्रवार सुबह एक यूज़र ने ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करके पूछा कि उन्होंने डिलीट क्यों किया? इस पर वेटरन एक्टर ने कहा- आप के ऐसे ही कमेंट्स से दुखी होकर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। जीभर के गाली दे लीजिए। आपकी ख़ुशी में ख़ुश हूं मैं। हां, अपने किसान भाइयों के लिए बहुत दुखी हूं। सरकार को जल्द कोई हल तलाश कर लेना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...