कोरोना वायरस का साया मनोरंजन इंडस्ट्री पर मंडरा रहा है। आए दिन किसी ना किसी सेलेब्रिटीज़ के कोविड-19 पॉज़िटिव होने की ख़बर सुनने को मिलती रहती है।
शुक्रवार को ख़बर आई कि जुग जुग जियो की लीड स्टार कास्ट में से वरुण धवन, अनिल कपूर, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है।
In the interest of putting any rumours to rest, I have tested negative for COVID-19. Thank you all for your concern and good wishes 🙏🏻😊
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) December 4, 2020
एक ही फ़िल्म के इतने कलाकारों के कोविड-19 पॉज़िटिव होने की ख़बर से सनसनी मच गयी, मगर अब अनिल कपूर ने पुष्टि की है कि उनक टेस्ट नेगेटिव है।
अनिल कपूर ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा- सारी अफ़वाहों को विराम देने के लिए, मेरा कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। आप सबकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। अनिल शुक्रवार शाम को ही प्राइवेट जेट से चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गये।
वहीं, वरुण और नीतू सिंह के पॉज़िटिव होने के पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि फ़िल्म की लीडिंग लेडी कियारा आडवाणी भी सेट पर मौजूद थीं, लेकिन वो भी नेगेटिव हैं। कलाकारों के कोविड-19 पॉज़िटिव निकलने के बाद फ़िल्म की शूटिंग रोक दी गयी है।