महान कवि हरिवंश राय बच्चन ने आज ही के दिन 18 जनवरी 2003 में 95 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेखकों की फेहरिस्त में अलग पहचान रखने वाले हरिवंश राय बच्चन, बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पिता भी हैं। 18 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि है।
T 3735 – 27 नवंबर, 2020 पूज्य बाबूजी डॉ. हरिवंश राय बच्चन जी की 113वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि शत-शत नमन !!
"मैं कलम और बंदूक़ चलता हूँ दोनों ; दुनिया में ऐसे बंदे कम पाए जाते हैं"
" मैं छुपाना जानता तो जग मुझे साधु समझता ; शत्रु मेरा बन गया है छल रहित व्यवहार मेरा" !
~बच्चन pic.twitter.com/jprCYKICHJ— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 27, 2020
वही,मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म मिस्टर नटवरलाल की तस्वीर साझा की जिसमें वह म्यूजिक रिहर्सल कर रहे हैं। तस्वीर में आज के जमाने का एक सुपरस्टार भी नजर आया।
View this post on Instagram
नजर आ रहे बच्चे को शायद ही कोई पहचान पाए जब तक कि उसके बारे में कोई हिंट ना दी जाए। अमिताभ बच्चन बैठे हुए हैं और फिल्म का मशहूर गाना मेरे पास आओ की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस गाने को उन्होंने खुद अपनी आवाज में गाया है। तस्वीर में बेंच पर ऋतिक रोशन बैठे हुए हैं।
अमिताभ बच्चन के साथ संगीतकार राजेश रोशन भी हैं जिन्होंने इस गाने का संगीत दिया है। तस्वीर साझा करते हुए बिग बी ने कैप्शन में लिखा- ‘पहला गाना जिसे मैंने गाया.. मेरे पास आओ.. मिस्टर नटवरलाल से… संगीतकार राजेश रोशन के साथ संगीत का रिहर्सल और यह सब देख रहे पल्टी मार के बेंच पर बैठे छोटे ऋतिक रोशन।‘
साथ ही साथ कुछ समय पहले नवंबर 2020 में हरिवंश राय बच्चन के जन्मदिन पर अमिताभ ने उनकी फोटो साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। इसी के साथ एक्टर ने हरिवंश राय बच्चन की बात को भी ट्वीट किया था- ”पूज्य बाबूजी हरिवंश राय बच्चन जी की 113वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि शत-शत नमन। मैं कलम और बंदूक चलाता हूं दोनों, दुनिया में ऐसे बंदे कम पाए जाते हैं, मैं छुपाना जानता तो जग मुझे साधू समझता, शत्रु मेरा बन गया है छल रहित व्यवहार मेरा- हरिवंश राय बच्चन”।