एक्टर अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में उनकी अगली फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग करने के लिए इच्छा जाहिर की है।
इसके लिए अक्षय ने अनुमति भी मांगी है. अनुमति मिलने के बाद अक्षय कुमार फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग अयोध्या में करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, अभिनेता ने मंगलवार रात मुंबई के ट्राइडेंट होटल में रात के खाने पर उप्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री योगी ने सामाजिक संदेशों के साथ फिल्में बनाने को लेकर अक्षय के प्रयासों की सराहना की। अभिनेता ने उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है।
बता दें, कि अक्षय ने नवंबर में दिवाली के शुभ अवसर पर ‘राम सेतु’ का पोस्टर जारी किया था। फिल्म का पोस्टर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लोगों से साझा किया था। फिल्म का पोस्टर काफी प्रभावी है।