1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्टर अक्षय कुमार ने आर्मी डे इस तरह किया सेलिब्रेट, कहा- वॉर्मअप का बेस्ट तरीका

एक्टर अक्षय कुमार ने आर्मी डे इस तरह किया सेलिब्रेट, कहा- वॉर्मअप का बेस्ट तरीका

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्टर अक्षय कुमार ने आर्मी डे इस तरह किया सेलिब्रेट, कहा- वॉर्मअप का बेस्ट तरीका

अक्षय कुमार ने आर्मीडे एक सच्चे खिलाड़ी की तरह सेलिब्रेट किया। उन्होंने जवानों के साथ वॉलीबॉल का खेल खेला और मेराथॉन को हरी झंडी दिखाई। अक्की ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है।

स्पोर्टी इमेज वाले अक्षय कुमार हाल ही में एक बार फिर देश के जवानों के साथ नजर आए।  मौका था आर्मी डे का और जगह थी खेल का मैदान।

दरअसल अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सेना के जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

बैकग्राउंड में कई जवान खड़े नजर आ रहे हैं और क्योंकि सर्दी का मौसम है तो बैकग्राउंड में कोहरा भी साफ दिखाई पड़ रहा है।

अक्षय कुमार वीडियो क्लिप के साथ लिखा है, आर्मी डे के मौके पर कुछ बहादुरों से मिलने और मेराथॉन को फ्लैगऑफ करने का मौका मिला। वॉलीवॉल के क्विक गेम से बढ़कर वॉर्मअप और क्या हो सकता है।

हाल ही में अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग के लिए जैसलमेर पहुंचे थे। सेट्स से उनके कई वीडियोज सामने आए थे। मूवी को फहान साम्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। अक्षय के साथ कीर्ति सेनन, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी जैसी स्टारकास्ट अहम किरदारों में नजर आएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...