प्रवर्तन निदेशालय ने Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर और उनके परिवार की करीब 2200 करोड़ रुपये की संपत्ति को एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग लॉ के तहत सीज किया है।
आपको बता दे कि कपूर परिवार की लंदन, न्यूयॉर्क, दिल्ली और मुंबई स्थित संपत्ति को सीज किया गया है और इसके अलावा कई बेशकीमती गाड़ियों को भी सीज किया गया है।
इतना ही नहीं, ईडी ने DHFL प्रमोटर बंधु कपिल और धीरज वाधवां की भी 1400 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।
ईडी का आरोप है कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने बैंक के जरिये बड़े कर्ज देने के लिए ‘घूस’ ली। इन लोगों ने करीब 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई को इधर-उधर किया।