1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आचार्य चाणक्य ने बताया है ऐसे लोगों पर ही होती है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या बाताया है आचार्य ने

आचार्य चाणक्य ने बताया है ऐसे लोगों पर ही होती है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या बाताया है आचार्य ने

व्यक्ति धनवान तभी बन सकता है, जब उसे धन की अहमियत पता होती है। जो व्यक्ति धन का संचय करते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चाणक्य कहते हैं कि धन की बचत व्यक्ति को कई मुश्किल संकटों से बचाती है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आचार्य चाणक्य ने बताया है ऐसे लोगों पर ही होती है मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या बाताया है आचार्य ने

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि ऐसे लोगों पर ही होती है मां लक्ष्मी की कृपा।

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति धनवान तभी बन सकता है, जब उसे धन की अहमियत पता होती है। जो व्यक्ति धन का संचय करते हैं। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चाणक्य कहते हैं कि धन की बचत व्यक्ति को कई मुश्किल संकटों से बचाती है। जो लोग धन को बिना सोचे खर्च करते हैं, उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पैसों के मामले में व्यक्ति को बेहद गंभीर होना चाहिए। धन का कभी भी अधिक व्यय नहीं करना चाहिए। मुश्किल समय या आवश्यकता पड़ने पर धन को खर्च करना चाहिए। कहते हैं कि जो लोग धन को बेवजह खर्च करते हैं, उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

आचार्य ने कहा है कि जो लोग समय की कीमत नहीं जानते, उन्हें जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। योग्य व्यक्ति अपने सभी काम समय पर पूरे कर लेता है। समय की कीमत को जानने वालों पर मां लक्ष्मी का कृपा होती है।

आचार्य ने आखिर में बताया है कि व्यक्ति को उसका स्वभाव ही धनवान बनाता है। इसलिए हर किसी को अपने स्वभाव में विनम्रता लानी चाहिए। विनम्र व्यक्ति हर किसी का प्रिय होता है। ऐसे लोगों को हर जगह मान-सम्मान मिलता है। विनम्रता को एक श्रेष्ठ गुण माना गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...