1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस रिया को ड्रग्स सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी, पढ़ें

एक्ट्रेस रिया को ड्रग्स सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एक्ट्रेस रिया को ड्रग्स सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी, पढ़ें

NCB बॉलीवुड ड्रग्स केस में एक के बाद एक गिरफ्तारियां कर रही है। अब एनसीबी के हाथ एक ऐसा आरोपी लगा है, जो सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले से सीधे जुड़ा हुआ है।

बॉलीवुड में ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के मुताबिक, पैडलर का नाम रिगल महाकाल है। दावा किया जा रहा है कि ये सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवती और उनके भाई शोविक को डायरेक्ट ड्रग्स की सप्लाई किया करता था। आज एनसीबी महाकाल को कोर्ट में पेश करेगी।

जानकारी के मुताबिक, एनसीबी ने बड़ी मात्रा में हशीश और नगद बरामद किया है। खबर है कि एनसीबी अधिकारी अंधेरी वेस्ट इलाके में छापेमारी कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया था। इस केस में रिया और उनके भाई को अब जमानत मिल चुकी है।

गिरफ्तारी से पहले एनसीबी ने रिया से कई घंटों तक पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, अपनी स्टेटमेंट में रिया ने बॉलीवुड के सेलेब्स का नाम लिया था। NDPS Act. के सेक्शन 67 के तहत दर्ज की गई अपनी स्टेटमेंट में रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के बड़े सितारों के नाम लिए थे।

सूत्रों के अनुसार रिया ने बताया कि ये सितारे सुशांत की पार्टी में आते थे और ड्रग्स लिया करते थे। ये पार्टी लोनावला में हुआ करती थी। बताया जा रहा है कि रिया ने दो बॉलीवुड सेलेब्स के नाम का खुलासा किया है, जो ज्यादातर इन पार्टियों में आया करते थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...