बिग बॉस 14 ऑडियंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। बिग बॉस 14 में जब एक्टर अभिनव शुक्ला ने एंट्री ली थी, तो शुरुआती हफ्तों में वो कम नजर आए थे। उनकी खुद की एक्टिविटी स्टार्टिंग में ज्यादा नहीं दिखी शुरुआत में लग रहा था कि वह रुबीना दिलैक के पति के तौर पर ही दिख रहे थे।
यही कारण था कि सलमान खान तक ने उन्हें रुबीना दिलैक का सामान बता दिया था। जिसकी वजह से रुबीना काफी नाराज भी हुई थीं। सलमान खान ने कई बार अभिनव को गेम को अच्छे से खेलने और गेम को सीरियसली लेने के लिए काफी बार बोलते हुए देखा गया था।
सलमान खान ने अभिनव को काफी बार बताया था कि वो शो में दिख नहीं रहे हैं। लेकिन अब दो महीने बाद शो के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभिनव शुक्ला शो के दूसरे फाइनलिस्ट बन गए हैं।
बता दें कि शो में जल्द ही फिनाले होने वाला है। हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि शो खत्म हो जाएगा। लेकिन अभी जो कंटेस्टेंट्स हैं शो में उनमें से केवल 4 ही आगे तक बढ़ पाएंगे।
उन चार में अभिनव शुक्ला ने अपनी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। आप को बता दे कि अभिनव से पहले एजाज खान फाइनलिस्ट बने थे। अभिनव के फाइनलिस्ट बनने से फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फैंस ने सोशल मीडिया पर अभिनव की खूब तारीफ हो रही है।
अभिनव ने जिस तरह वोट वाले टास्क में जिस तरह का जुनून दिखाया था उससे उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। और खूब वाह वाही बटोरी। आप को बता दें कि अभिनव शुक्ला घर में ज्यादा किसी से बात करते नहीं दिखते हैं, मगर लगभग हर मुद्दे में भले ही कम लेकिन उनकी प्रेजेंस दिख जाती है।
अभिनव अकसर अपने दोस्तों के लिए और पत्नी रुबीना के लिए स्टैंड लेते नजर आते हैं। अपनी पत्नी की जिस तरह वो केयर करते हैं, फैंस को वो बहुत अच्छा लगता है।