1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. आमिर खान की बेटी ने किया खुलासा: कहा- चार साल से डिप्रेशन में हूं,पढ़ें

आमिर खान की बेटी ने किया खुलासा: कहा- चार साल से डिप्रेशन में हूं,पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आमिर खान की बेटी ने किया खुलासा: कहा- चार साल से डिप्रेशन में हूं,पढ़ें

आमिर खान की बेटी इरा खान ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पिछले चार सालों से डिप्रेशन में हैं।

https://www.instagram.com/p/CF_pOrsg6qM/

हालांकि, मेंटल हेल्थ को लेकर जल्दी से कोई भी शख्स बात करना पसंद नहीं करता। लेकिन हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने विचार साझा किए हैं।

https://www.instagram.com/p/CGK5pCuAqdG/?utm_source=ig_embed

इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में इरा अपने डिप्रेशन की बात साझा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में इरा खान कह रही हैं, “हाय, मैं डिप्रेस्ड हूं।

https://www.instagram.com/p/CFraAAYgVHD/

इरा खान  ने आगे कहा, “मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं। लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। पिछले एक साल से मैं मेंटल हेल्थ को लेकर कुछ करना चाहती थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं।

https://www.instagram.com/p/CFgPXA4gUB9/

तो मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है।” इरा खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बहुत कुछ चल रहा है, बहुत सारे लोगों के पास कहने के लिए बहुत कुछ है। चीजें वास्तव में भ्रामक और तनावपूर्ण हैं, आसान और ठीक है लेकिन ठीक नहीं है, यही जीवन है।”

https://www.instagram.com/p/CEa-qcUAQKR/

इरा खान ने आगे लिखा, “यह सब कहने का कोई तरीका नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे कुछ मिल गया है या शायद मिल रहा है, जिससे मैं इसे थोड़ा और समझ रही हूं।

तो इस यात्रा पर मेरे साथ आओ… मेरी अजीब, विचित्र, कभी-कभी-बच्चे जैसी भाषा। ईमानदारी के साथ, जितना मैं हो सकती हूं. एक बातचीत शुरू करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...