1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. व्यक्ति को इन जगहों पर ही खरीदना चाहिए घर, जानें आचार्य चाणक्य ने किन स्थानों को बताया है शुभ

व्यक्ति को इन जगहों पर ही खरीदना चाहिए घर, जानें आचार्य चाणक्य ने किन स्थानों को बताया है शुभ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
व्यक्ति को इन जगहों पर ही खरीदना चाहिए घर, जानें आचार्य चाणक्य ने किन स्थानों को बताया है शुभ

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि व्यक्ति को इन जगहों पर ही खरीदना चाहिए घर, रहता है शुभ…

1 आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में बताया है कि व्यक्ति को धनवान लोगों के आस-पास घर खरीदना चाहिए, क्योंकि ऐसे स्थान पर रोजगार का साधन अच्छा होता है।

2 इसके बाद उन्होने बताया है कि व्यक्ति को हमेशा घर ऐसी जगह पर खरीदना चाहिए जहां के लोग कानून का पालन करते हों। आचार्य चाणक्य के अनुसार जहां के लोग कानून का पालन नहीं करते हैं वहां पर भूलकर भी घर न खरीदें।

3 वहीं उन्होने आगे बताया है कि व्यक्ति को घर उसी स्थान पर खरीदना चाहिए जहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। घर के आस- पास डॅाक्टर या अस्पताल जरूर होना चाहिए।

4 आखिरी में उन्होने बताया है कि व्यक्ति को हमेशा उसी स्थान पर घर बनाना चाहिए जहां पानी की सुविधा अच्छी हों।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...