ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित एयरपोर्ट पर बुधवार को एक 250 किलोग्राम वजन का बम मिला। इस बारे में ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह बम दूसरे विश्व युद्ध या लिबरेशन वॉर के समय का है। यह बम बुधवार को ढाका में हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे टर्मिनल पर खुदाई के दौरान मिला।
यह जानकारी देश के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर से जारी बयान में दी गई। बयान में ISPR, मीडिया और बांग्लादेश सशस्त्र सेना की न्यूज एजेंसी ने बताया कि वर्करों ने पहली बार बुधवार सुबह तीन मीटर गइराई में दबे सिलिंडर जैसे बम को नोटिस किया।
ढाका स्थित हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण स्थल के पास से करीब 250 kg वजन वाले युद्धकालीन बम को बरामद किया गया। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी मिलने के बाद वहां बांग्लादेश एयरफोर्स के बंगाबंधु बेस के बम निरोधक दस्ता (bomb disposal unit) को भेजा गया और विस्फोट को निष्क्रिय किया गया। ISPR ने बताया कि विशेषज्ञों ने इसे हवा से गिराए गए बम के तौर पर पहचान की। इनके अनुसार वर्ष 1971 में इस बम को गिराया गया था।