1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 9 सितंबर 2021 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किसे मिलेगी नौकरी और किसे होगा धन लाभ

9 सितंबर 2021 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किसे मिलेगी नौकरी और किसे होगा धन लाभ

गुरुवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। उसका घर धन- धनाढ्य से भरा रहता है। आज के दिन कुछ राशियां में सफलता व धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कामकाज पूरे होंगे।

By: Amit ranjan 
Updated:
9 सितंबर 2021 राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किसे मिलेगी नौकरी और किसे होगा धन लाभ

नई दिल्ली : गुरुवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। उसका घर धन- धनाढ्य से भरा रहता है। आज के दिन कुछ राशियां में सफलता व धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कामकाज पूरे होंगे। वहीं कुछ राशियों का उनके अनुरूप कार्य ना होने पर उनका मन दुखी होगा, जिसकी वजह से महत्वपूर्ण निर्णय को टालना ही बेहतर रहेगा।

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष

मेष राशि के जातकों की प्राथमिकता हमेशा धन को लेकर रहती है, आज भी ऐसा ही एक दिन है। प्रयास करने से ही उनके काम सफल होंगे और धन प्राप्ति होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान हो सकता है। परिवार की समस्या अभी परेशान कर सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद रहेगा, अतः सही दिशा में प्रयास करें।

वृष

वृष राशि जातक कार्यक्षेत्र में भावुक होकर कार्य करेंगे और उनके अनुरूप कार्य ना होने पर उनका मन दुखी होगा। हालांकि धन प्राप्ति के उत्तम अवसर उन्हें प्राप्त होंगे। कुछ निवेश के योग भी हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। जो भी काम करेंगे उसमें अच्छी सफलता का योग है। भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग दे रहा है। धन प्राप्ति के लिए एक अच्छा दिन है। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत्र बन सकते है। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।

कर्क

कर्क राशि जातकों के रोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध से बचना अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास के साथ जो भी करेंगे। सफलता दिलाने वाला होगा। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे।

सिंह

सिंह राशि जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। सफलता व धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। धन खर्च का भी योग है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं।

कन्या

कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से माहौल खराब हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि तो होगी, परन्तु कठोरता भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सीमित मात्रा में धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी।

तुला

तुला राशि के जातक अपनी मेहनत के बलबूते ही कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। भाग्य का सहयोग कम मिलेगा। व्‍यर्थ के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के उच्च अधिकारी आज उनके कामकाज से बहुत प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान बन रहा हैं। उनके लिए यह इन्वेस्टमेंट का उपयुक्त समय है, जो आगे जाकर आय प्राप्ति का भी स्रोत बन सकता है। परिवार में परेशानियां आ सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाने का प्रयास करें।

धनु

धनु राशि जातकों के लंबे समय से चले आ रहे अवरोध खत्म होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग भी मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता से धन प्राप्‍ति‍ के योग हैं। मन में फालतू विचारों को ना आने दें। प्राणायाम व योगा इसमें सहायक होगा।

मकर

मकर राशि के जातकों को मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। अत्यधिक खर्चे आपको परेशान करेंगे लेकिन धन लाभ के भी योग हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के बहुत सारे रुके हुए काम आज बातचीत से हल हो जाएंगे। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय को टालना बेहतर है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा। सारा ध्यान धन प्राप्ति पर रहेगा, जिसमें सफल होंगे। खर्च भी सीमा में रहेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक के प्रभाव से बचें। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होने की उम्‍मीद है। कम मेहनत से अधिक धन प्राप्ति का योग है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...